Advertisement

इंदौर के होटल में ब्यूटिशियन की मौत

कारोबारी के साथ पहुंची थी; जहर खाने की आशंका

Advertisement

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित एलएक्स होटल के कमरे में बुधवार को 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनाली शर्मा मृत मिलीं। महिला की डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। प्रारंभिक तौर पर जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कारोबारी के साथ होटल पहुंची थी महिला

Advertisement

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनाली शर्मा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थीं। दोनों ने होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। कुछ घंटे बाद दीपक कमरे से बाहर आया और होटल स्टाफ को महिला की तबीयत खराब होने की जानकारी दी।

अस्पताल ले जाने के बाद छोड़कर भागा

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दीपक ने होटल कर्मचारियों से कहा कि उसकी दोस्त की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाना है। इसके बाद वह सोनाली को लेकर अक्षत अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनाली को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद दीपक अस्पताल से निकल गया और कथित तौर पर वहां से चला गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, होटल में एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड और कमरे से मिले साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सोनाली ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था या उनकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। मामले में कारोबारी दीपक खंडेलवाल से पूछताछ के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

पार्लर में काम करती थी सोनाली

सोनाली के पिता ने पुलिस को बताया- वह पिंक सिटी पार्लर में काम करती थी। इसी पार्लर में उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। पिता के मुताबिक, दीपक पहले भी दो बार सोनाली के घर आ चुका था।

पति करीब एक साल से अलग रह रहा था

पुलिस के अनुसार, सोनाली अपने पति से अलग रहती थी, क्योंकि पति कुछ काम नहीं करता था। उसका पति भी करीब एक साल से अलग रह रहा है। वह ड्राइवर है और मूल रूप से ब्यावरा का रहने वाला है। सोनाली की दो बेटियां हैं, जो एक 8 और दूसरी 14 साल की है।

पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी

पिता के मुताबिक, बुधवार को सोनाली पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह दीपक के साथ होटल पहुंची। शाम को दीपक के कमरे से निकलने के बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें