Advertisement

वृद्धा से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश असफल रहा तो पर्स छीनकर भागा

पर्स में रखे थे 100 रुपए कोतवाली पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

Advertisement

उज्जैन। मंगलवार को दिनदहाड़े 70 वर्षीय वृद्धा के साथ आगर रोड स्थित नगर निगम परिसर में दरगाह के सामने मंगलसूत्र छीनने और मारपीट की घटना हुई। आरोपी जब कामयाब नहीं हुआ तो वृद्धा को मुक्का मारा और पर्स छीनकर फरार हो गया जिसमें 100 रु. थे। कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

फाजलपुरा की रहने वाली रामीबाई गोयल मंगलवार दोपहर पेंशन फॉर्म के लिए घर से नगर निगम पहुंची थी। वहां से निकलने के दौरान एक बदमाश उनके पास आया बोला कि आप लोहा उठाकर ले आई हो। इसके बाद वह बातों में उलझाकर रामीबाई को नगर निगम परिसर के पीछे ले गया और मंगलसूत्र खींचने की कोशिश करने लगा।

Advertisement

इसी झूमाझटकी में रामीबाई के हाथ में चोट लग गई। जब बदमाश स्नैचिंग की वारदात में सफल नहीं हुआ तो वृद्धा को गले पर मुक्का मारा और पर्स छीनकर भाग निकला जिसमें बताया जा रहा है कि १०० रुपए थे। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें