एयर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद

दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
335 यात्रियों को मुंबई ले जा रहा था

नईदिल्ली, एजेंसी। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। प्लेन ने सुबह 6:10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और 6.52 पर यह वापस आ गया। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक टेक-ऑफ के बाद लगभग एक घंटे तक फ्लाइट हवा में थी। विमान में लगभग 335 लोग सवार थे। इन सभी को दूसरे विमान से भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। कुछ देर के लिए सभी यात्री सकते में आ गए थे।
सिविल एविएशन मंत्रालय ने एयर इंडिया से मांगी रिपोर्ट
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया की फ्लाइट की घटना पर एक्शन लिया है, जिसमें टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आई थी। मंत्रालय ने एयर इंडिया से एक डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। साथ ही डीजीसीए को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने एयरलाइन को यात्रियों को हर संभव मदद देने और उन्हें अगली फ्लाइट्स में एडजस्ट करने का निर्देश भी दिया है।









