Advertisement

अनंतनाग में दिखे लश्कर के आतंकी इनमें एक पाकिस्तानी होने का दावा

अनंतनाग। अनंतनाग के बाजार में लश्कर के दो आतंकियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद डेंगरपोरा और काजीबाग इलाके में सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से एक आतंकी कुलगाम के खेरवन का रहने वाला मो. लतीफ भट है। वीडियो में नजर आए दूसरे आतंकी के पाकिस्तानी कमांडर हंजुल्लाह होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सेना और कश्मीर पुलिस के जवान इलाके में दोनों की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आतंकियों को पकडऩे में मदद मिल सके। पिछले दिनों उधमपुर में भी 2 आतंकियों के देखे जाने के बाद जम्मू से कश्मीर तक 80 गांवों में तलाशी ली गई थी।

 

Advertisement

8 उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पार्टी के आठ सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व के आंद्रो लेतनपेकफम इलाके से पीपुल्स वॉर ग्रुप के चार सदस्य पकड़े गए हैं, जिनके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो रेडियो सेट मिले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें