Advertisement

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो नाबालिग गिरफ्तार

तीन बाइक और स्कूटी जब्त, दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था। पुलिस भी चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। अब माधवनगर पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ३ बाइक और एक स्कूटी जब्त की है।

दरअसल, माधवनगर थाना क्षेत्र में पिछले कई समय से बाइक चोरी की वारदात हो रही थी। इस पर अंकुश के लिए पुलिस ने निगरानी रखने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की दो संदिग्ध नाबालिग चोरी की बाइक बेचने की फिराक में कालिदास अकादमी के समीप जिला पंचायत क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर बाइक जब्त की। थाने में पूछताछ के दौरान उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

Advertisement

जांच में पुष्टि हुई कि दोनों वाहन माधवनगर क्षेत्र से पहले से दर्ज प्रकरण से संबंधित हैं। अन्य अन्य वाहन अलकापुरी कॉलोनी के सामने जंगल में छुपाकर रखे थे जिसे भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया। इस तरह तीन बाइक और एक स्कूटी (कुल चार वाहन) जब्त किए गए। इसके बाद दोनों बाल अपचारियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के संबंध में जरूरी कागजी एवं विवेचनात्म कार्रवाई जारी है जिसे पूरा करने के बाद वाहन उनके मालिकों के सुपुर्द किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review