Advertisement

मारपीट की घटनाओं में तीन घायल

उज्जैन। जिले में मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए है। तीनों को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट की पहली घटना इंगोरिया थाना क्षेत्र के खरसौद गांव की है। यहां रहने वाली 25 साल की रचना पति राहुल बोडाना के साथ उसके जेठ पिंटू और बिल्ला ने मारपीट की है। रचना के ससुर शराब के नशे में सास के साथ झगड़ा कर रहे थे। रचना बीचबचाव करने गई तो दोनों जेठ ने उसे ही पीट दिया।

Advertisement

दूसरी घटना त्रिवेणी घाट के नजदीक की है। यहां डंपर चलाने वाले दीपक पिता गेंदालाल वर्मा उम्र के साथ साइट सुपरवाइजर योगराज ने मारपीट की। दीपक रात में घाट निर्माण के लिए चूरी डालने गया था। इस वक्त योगराज गहरी नींद में था, लिहाजा दीपक ने उसके अधिकारी को शिकायत कर दी। इसी से नाराज योगराज ने डंपर चालक दीपक वर्मा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

एक अन्य घटना में नजरपुर निवासी बंटी पिता बद्रीलाल मालवीय उम्र 23 साल पर साथ काम करने वाले जगदीश, अनिल, सुनील और अभिषेक ने हमला कर दिया। ये सभी लोग गाडिय़ों की पेंटिंग का काम करते हैं। इनके बीच काम की प्रतिस्पर्धा को लेकर अनबन हुई थी।

Advertisement

चलते कंटेनर से गिरे दवाओं के बॉक्स
उज्जैन। आगर रोड पर बुधवार की रात एक चलते कंटेनर से दवाओं के बॉक्स निचे गिर गए। बॉक्स गिरने का पता ड्राइवर को काफी आगे जाने के बाद पता चला, जब वह वापस लौटा तो सभी बॉक्स नदारद थे। राह चलते लोग ही बॉक्स उठाकर ले गए। यह घटना निपानिया टोल नाके के आगे की बताई जा रही है। नंदानगर इंदौर का चालक अनुराग पिता नन्हेलाल चौहान मल्टीमोड लाजिस्टिक का कंटेनर ट्रक लेकर राजस्थान जाने के लिए निकला था। इसमें सिस्टोपिक लेबोरेटरी कंपनी नई दिल्ली की दवाओं के बॉक्स रखे थे। कंटेनर से कुल 17 बॉक्स नदारद हुए है, इनकी कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। घटिटया पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

लालपुर ब्रिज के नीचे से शराब तस्कर पकड़ाया
उज्जैन। नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में नीलगंगा पुलिस शराब तस्कर को लालपुल ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी शराब के 300 क्वार्टर जब्त किए गए हैं। उसे शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजेंद्र पिता राजाराम जायसवाल निवासी शास्त्रीनगर है। वह लालपुल ब्रिज के नीचे से गुरुवार को एक्टिवा में शराब लेकर जा रहा था जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसके पास से देशी शराब के 300 क्वार्टर जब्त किए जिसकी कीमत करीब २७ हजार रुपए है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए एक्टिवा जब्त की है।

Advertisement

स्टेशन की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी
उज्जैन। नागदा रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग से जलोदिया जागीर में रहने वाले रविंद्र सिंह देवड़ा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। रविंद्र सिंह ने नागदा थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें