Advertisement

साड़ी कारोबारी की कार में एक बदमाश ने आग लगाई, दूसरा बनाता रहा वीडियो

एलपी भार्गवनगर में दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड स्थित एलपी भार्गव नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दो बदमाशों ने व्यवसायी की कार में पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। एक बदमाश ने पत्थर से कार का कांच फोड़ा, फिर भीतर पेट्रोल छिडक़ा और आग लगा दी, जबकि दूसरा इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद हुई है।

सतीगेट पर शहनाई साड़ी के नाम से कारोबार करने वाले व्यवसायी नरेश धनवानी के साथ यह घटना हुई है। धनवानी का निवास एलपी भार्गव नगर में है। रात में उन्होंने अपनी कार घर के सामने पार्क की थी। करीब 3 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश यहां पहुंचे, दोनों ने सफेद कपड़ा सिर और चेहरे पर डाल रखा था। बमुश्किल एक से डेढ़ मिनट में कार में आग लगाकर दोनों फरार हो गए। दमकल यहां पहुंचती तब तक पूरी कार जल चुकी थी।

Advertisement

व्यवसायी नरेश धनवानी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ पता चलता है कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर इस वारदात को अंजाम देने आए थे इसीलिए उन्होंने खुद भी घटना के वीडियों बनाए। धनवानी ने बताया कि मेरी तो किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं है। व्यवसायी नरेश धनवानी प्रॉपर्टी संबंधी कारोबार भी करते हैं, संभव है कि व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें धमकाने के लिए यह घटना करवाई गई हो। फिलहाल माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें