नित्यानंद कथा में बहेगी भक्ति की बयार

इस्कॉन का तीन दिवसीय 20वां वर्षगांठ समारोह 29 जनवरी से
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) का 20वां वर्षगांठ समारोह 29 जनवरी से शुरू होगा जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। तीनों दिनों तक नित्यानंद कथा होगी जो परम पूज्य भक्ति प्रेम स्वामी महाराज करेंगे।
दरअसल, पहले दिन 29 जनवरी को सुबह 8 बजे से नित्यानंद कथा की शुरुआत होगी। पूज्य भक्ति प्रेम स्वामी महाराज कथा वाचन करेंगे। इसके बाद शाम 7.10 बजे पुन: कथा होगी। 30 जनवरी को सुबह 8 बजे से नित्यानंद कथा, शाम 4 से रात 9 बजे प्रेम नाम उत्सव मनाया जाएगा।
तीसरे एवं अंतिम दिन 31 जनवरी को सुबह 4.30 बजे भगवान की मंगल आरती होगी। इसके पश्चात सुबह 7.05 बजे नित्यानंद कथा, 8.05 बजे गुरु पूजा, 8.25 बजे दर्शन आरती एवं पुष्प शृंगार ,8.45 बजे बुक मैराथन पुरस्कार वितरण, 9.30 बजे से मंदिर डॉक्यूमेंट्री शो होगा जिसमें 20 सालों की उपलब्धियां बताई जाएंगी। सुबह 10.30 बजे महा अभिषेक, दोपहर 1 बजे महाप्रसाद एवं शाम 4 से रात 9 बजे तक प्रेम नाम उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर जल्द ही तैयारियां शुरू होंगी।









