अवंतिका द्वार पर कर्मचारियों की मनमानी शहरवासी को ही जाने नहीं दिया, वीडियो वायरल

दर्शनार्थी का आरोप-दूसरे लोगों को बिना आधार कार्ड दे रहे प्रवेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। उज्जैनवासियों को महाकाल दर्शन के लिए बने अवंतिका द्वार से प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया है। दर्शनार्थी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।
यह वीडियो गुदरी चौराहा निवासी अनिल धाकड़ ने बनाया है। अनिल ने बताया कि वह पत्नी के साथ दर्शन के लिए गए तो उसे अवंतिका द्वार पर रोक लिया गया और 250 रुपए की शीघ्रदर्शन की टिकट लेने का कहा गया, जबकि उसके पास आधार कार्ड भी था। अनिल का आरोप है कि उसके सामने निजी कंपनी के सुरक्षागार्ड ने 7 लोगों को बिना आधारकार्ड चैक किए अवंतिका द्वार से प्रवेश दिया। वीडियो में अनिल ने बताया कि वह सांई मंदिर पर प्रबंधक हैं। घटना की शिकायत के लिए वो मंदिर समिति और निजी सुरक्षा कंपनी के कार्यालय भी गया लेकिन वहां भी कोई जिम्मेदार नहीं मिला। वीडियो में अनिल ने बताया कि मौके पर ड्यूटी पर मौजूद लोग मनमानी कर रहे हैं।
तुरंत प्रवेश के निर्देश
आधार कार्ड के दिखाकर अवंतिका गेट से उज्जैन के निवासियों को तुरंत प्रवेश के निर्देश मंदिर समिति के हैं। यहां से ही शीघ्रदर्शन टिकट धारी भी प्रवेश करते हैं। अभी तक यहां से प्रवेश देने की कोई शिकायत मंदिर समिति को नहीं मिली है।
-आशीष फलवाडिय़ा, सहायक प्रशासक









