Advertisement

फॉल्ट होने से नहीं हो सका जलप्रदाय, लोगों को आईं दिक्कतें

उज्जैन। गऊघाट फिल्टर प्लांट पर एमई ट्रांसफार्मर में रविवार को फॉल्ट होने के कारण पानी की टंकियां नहीं भर सकीं जिससे सोमवार को शहर में जलप्रदाय नहीं हो सका। ऐसे में नए शहर सहित पुराने शहर के कई क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा है। हालांकि, सोमवार देर शाम को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई थी लेकिन कई लोगों तक यह नहीं पहुंची जिससे वह सोमवार को नल से पानी आने का इंतजार करते रहे।

Advertisement

जब काफी देर तक पानी नहीं आया तो उन्होंने पूछताछ की जिसके बाद उन्हें पता चला कि आज जलप्रदाय नहीं होगा। ऐसे में पानी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ा। इधर, ट्रांसफार्मर में सुधार का काम किया जा रहा है। संभवत: वह आज ठीक हो जाएगा जिसके बाद टंकियों को भरकर मंगलवार से शहर में पूरी क्षमता के साथ जलप्रदाय किया जाएगा।

बस ने टक्कर मारी- उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बिखेड़ी में अज्ञात बस चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए सुरेश पिता राधेश्याम चौहान (२१) ग्राम लाम्बिखेड़ी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना २२ जनवरी की है। मामले में फरियादी राकेश पिता बालाराम चौहान की रिपोर्र्ट पर पुलिस ने रविवार को प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें