Advertisement

5 रुपए का पुराना नोट भेजकर 1.65 लाख ठग लिए, केस दर्ज

ट्रैक्टर वाले नोट के नाम पर जालसाजों ने बिछाया जाल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुराने और दुर्लभ नोटों के नाम पर चल रहे ठगी के खेल का जिले का एक और किसान शिकार हो गया है। जालसाजों ने 5 रुपए के पुराने नोट के बदले 19 लाख रुपए का लालच देकर किसान के खाते से 1.65 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इंगोरिया थाना क्षेत्र के दंगवाड़ा निवासी भेरूलाल (35) पेशे से किसान हैं। उनके वॉट्सएप पर दो अलग-अलग नंबरों (7667061077 और 6378091683) से 5 रुपए के पुराने नोट का फोटो आया, जिस पर ट्रैक्टर चलाता किसान का फोटो भी था। ठगों ने दावा किया कि यदि उनके पास ऐसा ही नोट है, तो उसके बदले 19 लाख रुपए मिलेंगे। जब भेरूलाल ने अपने पास मौजूद मिलते-जुलते नोट की फोटो भेजी तो ठगों ने उसे असली बताकर इनामी राशि देने का वादा किया।

Advertisement

किस्तों में ऐंठे रुपए फिर साफ किया खाता

ठगों ने पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8,199 रुपए मांगे। लालच में आकर वह रुपए भेजता गया। चार दिनों तक चली इस बातचीत के दौरान जालसाजों ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर 1.65 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब खाते से बड़ी राशि कट गई, तब किसान को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की जिसके बाद इंगोरिया पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

अपील : मायाजाल से सावधान

सावधान! सोशल मीडिया पर विज्ञापनों का मायाजाल इन दिनों फेसबुक, ओएलएक्स और व्हाट्सएप पर पुराने नोटों (खासकर ट्रैक्टर वाले 5 रुपये के नोट) और सिक्कों के बदले लाखों रुपये देने के विज्ञापन चल रहे हैं। साइबर पुलिस के अनुसार, आरबीआई कभी भी इस तरह की खरीदी-बिक्री नहीं करता। ठग अक्सर रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर क्यूआर कोड स्कैन करवाते हैं या पैसे ट्रांसफर करवाते हैं, जिससे आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें