Advertisement

30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, तीन बारातियों की मौत

विदिशा। विदिशा में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी तेज रफ्तार टवेरा कार सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में 3 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा में कुल 10 लोग सवार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। कार सड़क से सीधे 30 फीट गहरे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (ड्राइवर) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की जान गई है। वहीं घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है।

बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें लगी हैं। 45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात तीनों की हालत बिगड़ गई। घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें