Advertisement

100 साल पुराने कोतवाली भवन पर चलेगा बुलडोजर

उज्जैन। शहर में चल रहे विकास कार्यों की जद में आने के कारण शहर के दो थाने नई जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली और माधवनगर थाने जल्दी ही नए स्थानों में नजर आएंगे। यह परिवर्तन वैकल्पिक है। नया थाना भवन मिलने के बाद इन्हें वहां शिफ्ट किया जाएगा।

Advertisement

कोयला फाटक से कंठाल मार्ग के चौड़ीकरण के कारण करीब 100 वर्ष पुराने सेंट्रल कोतवाली थाना भवन को खाली करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण की जद में आने के कारण अब इस थाने का संचालन निजातपुरा में पुलिस लाइन के पास स्थित फाजलपुरा सामुदायिक भवन से होगा। नए भवन में लॉकअप, मालखाना और पुलिसिंग के लिए जरूरी अतिरिक्त निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

माधवनगर थाना घासमंडी स्कूल में होगा शिफ्ट: इसी प्रकार माधवनगर थाना परिसर में नया प्रशासनिक भवन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य की सुगमता के लिए वर्तमान थाने को अस्थायी रूप से घासमंडी स्थित स्कूल भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि शिफ्टिंग के लिए अभी जगह देखी है। प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें