Popup Image
Advertisement

खाली प्लॉट के मालिकों को मिलेंगे नोटिस

उज्जैन। शहर में खाली प्लॉट कचरे और कूड़े का ढेर बन रहे हैं। इस वजह से गंदगी हो रही है। वार्ड 23 के मुआयने पर निकले निगमायुक्त ने खाली प्लॉट के मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। दरअसल, पार्षद रजत मेहता के अनुरोध पर निगमायुक्त वार्ड का मुआयना करने पहुंचे थे। यह वार्ड तंग गलियों वाला है और कई जगह कचरा गाड़ी नहीं पहुंच पाती। ऐसे में उन्होंने सफाई मित्रों को गलियों में जाकर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने के निर्देश दिए।

Advertisement

यह निर्देश दे गए निगमायुक्त

खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।उनसे प्लॉट को कवर करने का कहा जाएगा।

Advertisement

क्षेत्रवासियों को भी समझाइश दी जाएगी कि वे कचरा खुले में नहीं फेंकें।

जहां कचरा वाहन नहीं जा पाएंगे, वहां से सफाई मित्र कचरा कलेक्शन करेंगे।

Advertisement

नालियों को ओटले से कवर करने वालों को नोटिस जारी होंगे और ओटले हटवाए जाएंगे।

वार्ड की पेयजल समस्या को हल करने के लिए बोरिंग और टैंकर से भी सप्लाई दी जाएगी।

जरूरत वाली जगह पर नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें