Advertisement

महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज और उदयपुर के शाही परिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह एकटक भगवान को निहारते रहे। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी महाराज का जलाभिषेक किया और उनके कान में मनोकामना भी कही।

Advertisement

दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका सम्मान किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि काफी अच्छे से दर्शन हुए। हर बाद यहां आकर कुछ नया देखने को मिलता है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उज्जैन का विकास हो रहा है, वह अद्भुत है। इससे पहले भस्मार्ती में क्रिकेटर कर्ण शर्मा और सिद्धार्थ कौल शामिल हुए थे।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें