Advertisement

एक दिन बाद पुलिस का होली सेलिब्रेशन, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

उज्जैन। होली के दौरान शहर की सुरक्षा में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने वाले कानून के रखवालों ने एक दिन बाद गुरुवार को होली खेलते हुए जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। क्या अफसर, क्या जवान सभी होली की मस्ती में एक साथ झूमते नजर आए। इस दौरान जवानों ने पुलिस कप्तान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को रंग लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं। मस्ती का यह माहौल लगातार चलता रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, रंगों का त्यौहार होली बीत गया है लेकिन इसके एक दिन बाद गुरुवार को देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में माहौल बदला-बदला सा था। यहां अधिकारी और जवान वर्दी में नहीं बल्कि सिंपल कपड़ों में नजर आए। रंग बरसे भीगे चुनर वाले जैसे होली गीतों की धूम मची थी। सभी के चेहरे रंग-गुलाल से रंगे हुए थे। मौका था पुलिस की होली का।

होली पर्व के दौरान शहर सहित जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांति से लोग त्यौहार मना सके, इसके लिए मुस्तैदी के साथ अपना फर्ज निभाने के बाद पुलिसकर्मियों ने एक दिन बाद पर्व को उत्साह और मस्ती के साथ मनाया। इसमें उनके परिजन भी शामिल हुए। एसपी प्रदीप शर्मा ने भी अपने स्टॉफ के साथ जमकर होली खेली और सेल्फी भी खिंचवाई।

Advertisement

Related Articles

Write a review