Advertisement

मच्छर अगरबत्ती से आग लगी, युवती के पैर जले

उज्जैन। बुधवार रात सोते वक्त नीलगंगा थाना क्षेत्र में मच्छर अगरबत्ती से आग लगने की घटना हो गई जिसमें एक युवती के पैर जल गए। घटना के मुताबिक नीलगंगा निवासी खुशी पिता विनोद सूर्यवंशी बुधवार की रात मच्छर अगरबत्ती एक गत्ते के टुकड़े पर लगाकर सो गई।

 

Advertisement

रात में अगरबत्ती का गुल गिरने से गत्ते में आग लगी। उसके साथ ही खुशी का बिस्तर भी चल गया। नींद में खुशी को घटना का तुरंत पता नहीं चला। इस कारण जब तक नींद खुली बिस्तर में आग लगने से उसके पैर बुरी तरह झुलस गए थे। खुशी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें