Advertisement

एक सड़क से 40 किमी दूरी कम हो जाएगी रतलाम की

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी सौगात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

150 करोड़ की सड़क से रतलाम की दूरी होगी 40 किमी कम

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दी गई एक सड़क की सौगात से उज्जैन-रतलाम के बीच के सड़क मार्ग की दूरी अब 40 किमी कम हो जाएगी। 115 किमी लंबी दूरी घटकर अब 74 किमी रह जाएगी।
यह मार्ग है नईखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग। 150 करोड़ की लागत से इस 2-लेन मार्ग को बनाने की हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दे दी है।
नईखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग महत्वपूर्ण 2-लेन परियोजना है, जो उज्जैन और बडऩगर को रतलाम से जोड़ेगी। यह नया मार्ग गंभीर डैम के पास से गुजरेगा, जिससे रतलाम से उज्जैन की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इसे एक प्रमुख सड़क सौगात माना जा रहा है। वर्तमान बदनावर-बडऩगर मार्ग (115 किमी) की तुलना में, यह नया मार्ग केवल 74 किमी लंबा होगा। यह मार्ग सीधे तौर पर उज्जैन, नागदा और रतलाम के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review