Advertisement

जद्दोजहद… गैस एजेंसियों पर कतार, इंडक्शन की बिक्री बढ़ी

उज्जैन। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के साथ ही शहर में भी गैस सिलेंडर को लेकर हड़कंप की स्थिति है जिसके चलते उपभोक्ताओं, गैस एजेंसी संचालक और प्रशासन के बीच नई जंग छिड़ गई है। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बीच गैस सिलेंडर मिलना तो दूर, बुक करना ही चुनौती बन गया है। हाल यह है कि ऑनलाइन सर्वर क्रैश होने से एजेंसियों पर सुबह से ही कस्टमर पहुंच रहे हैं और उन्हें समझाने में संचालकों के पसीने छूट रहे हैं। इधर, वैकल्पिक साधन की ओर भी लोग जाने लगे हैं। इसके चलते इंडक्शन की मांग बढ़ गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, एलपीजी की किल्लत नहीं होने के भले ही प्रशासन दावा कर रहा हो लेकिन आम आदमी में घबराहट बहुत ज्यादा है। लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से एजेंसियों पर कतार लगाकर खड़े हैं। ऐसी ही कतार सांदीपनि चौराहा के पास स्थित महाकाल इंडेन पर भी दिखाई दी। संचालक भगवानदास ऐरन और आलोक ऐरन लोगों को समझाते रहे लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। कोई सिफारिश से सिलेंडर की जुगाड़ में लगा हुआ है तो कोई आते ही बरस रहा है। दोनों संचालक सहजता से लोगों को समझा रहे हैं कि एलपीजी की कमी नहीं है। सभी को डिलीवरी मिलेगी लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है। दोनों के मोबाइल भी लगातार बज रहे हैं और लोग बस डिलीवरी कब होगी, बुकिंग कब होगी की रट लगाए हैं। ऐसे ही हाल अन्य एजेंसियों का भी हैं।

सेक्टर, जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत सिलेंडर की

Advertisement

व्यावसायिक सेक्टर : 50 कैटरर्स, 500 होटल्स, 1000 से ज्यादा छोटे-बड़े रेस्टोरेंट और 2000 खान-पान कारोबारियों पर असर। शादी-ब्याह और अन्य आयोजन होने से ज्यादा चिंता।

घरेलू गैस की स्थिति : परेशानी बुकिंग न होने की है। तीनों कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे। इन कंपनियों के ५.५ लाख कनेक्शन, 22-24 हजार सिलेंडर प्रतिदिन सप्लाय हो रहे। हालांकि, गर्मी से डिमांड में भी 20 फीसदी कमी आई है। एजेंसियों का दावा 3 से 4 दिन में वेटिंग क्लीयर हो रही।

Advertisement

छोटे-बड़े उद्योग : करीब 100, इसमें भी दो तरह के हैं। पहला, जिनको बल्क एलपीजी की जरूरत, दूसरे कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग कर रहे जैसे फेब्रिकेशन, ऑटो मोबाइल, सामान्य वेल्डिंग कारोबारी। जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक शालू वर्मा के मुताबिक सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। पैनिक बुकिंग होने से थोड़ी परेशानी हो रही है।

एक दिन में बिक रहे एक महीने जितने इंडक्शन

इधर, कुकिंग गैस के वैकल्पिक साधन इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ी है। ओरिजनल इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक हितेश हरभजनका ने बताया पिछले 3 दिन में इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ गई। अब यह स्थिति है कि पहले जितने इंडक्शन एक महीने में बेचते थे, अब एक दिन में बिक रहे हैं। रोजाना का आंकड़ा 30 से 40 का हो गया है। हालत यह है कि इंडक्शन की शॉर्टेज हो गई है।

क्या इंडक्शन पर भोजन बनाना गैस से सस्ता?

युद्ध के बीच तेल बाजार में अनिश्चितता का असर अब रसोई गैस तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। ऐसे में कई लोग इंडक्शन की ओर रुख कर रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाने से बिजली का बिल ज्यादा आता है या फिर यह एलपीजी से भोजन बनाना सस्ता पड़ता है? आइए जानते हैं अगर एक घंटा इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाया जाए तो कितना बिजली का बिल आएगा।
गैस की खपत को ऐसे समझें

एक सामान्य दो बर्नर गैस स्टोव में अगर दोनों बर्नर चल रहे हों तो लगभग 0.30 किलो गैस प्रति घंटा खर्च हो सकती है। ऐसे में 0.30 3 68.48 = 20.54 रुपए। गैस चूल्हा लगातार एक घंटा चलता है तो लगभग २० से 2१ रुपए की गैस खर्च होती है।

एक घंटे में दो यूनिट बिजली खर्च

इंडक्शन चूल्हे आमतौर पर 1200 वॉट से 2000 वॉट की पॉवर के होते हैं। इस पर खाना बनाने का खर्च इंडक्शन की पॉवर रेटिंग और खाना पकाने के तापमान पर निर्भर करता है। आमतौर पर 2000 वॉट का इंडक्शन अधिकतम सेटिंग पर एक घंटे में लगभग दो यूनिट खर्च कर सकता है।

अगर बिजली 7 रुपए यूनिट हो तो

मान लेते हैं कि आपके इलाके में बिजली की कीमत ७ रुपए प्रति यूनिट है और एक घंटे में दो यूनिट बिजली का खर्च होता है। ऐसे में 2 3 7= 14 रुपए प्रतिघंटा यानी अगर आप एक घंटे इंडक्शन पर खाना बनाते हैं तो बिजली का खर्च लगभग 1४ रुपए आएगा।
एलपीजी का खर्च कितना आएगा

भारत में घरेलू उपयोग के लिए आमतौर पर 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल किया जाता है। मान लेते हैं कि घरेलू 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 9७२.५० रुपए है। अगर हमें 1 घंटे में खर्च जानना है तो इसके लिए सबसे पहले हमें एक किलो गैस की कीमत निकालनी होगी। एक किलो गैस की कीमत = सिलेंडर की कीमत / कुल वजन। ऐसे में 9७२.५० / 14.2 = 6८.४८ रुपए यानी एक किलो गैस की कीमत करीब 6८.४८ रुपए होगी।

Related Articles

Write a review