Advertisement

इंद्रेश उपाध्याय और सुरेश वाडकर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

गायिका इशिता विश्वकर्मा भी साथ थीं मंदिर प्रबंध समिति ने किया सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर और गायिका इशिता विश्वकर्मा पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी महाराज का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रबंध समिति ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन कर देश ही नहीं बल्कि विश्व के कल्याण की कामना की। महाकाल केवल भारत ही नहीं बल्कि समस्त विश्व के केंद्र हैं। उपाध्याय ने मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा भारी भीड़ के बावजूद सभी को प्रेमपूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि महाकाल प्रभु वृंदावन में गोपेश्वर के रूप में विराजमान हैं और श्रीकृष्ण भक्ति में प्रवेश उनकी कृपा से ही संभव है।

Advertisement

बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे
इशिता विश्वकर्मा ने कहा कि वैसे तो भगवान महाकाल के दर्शन का सौभाग्य कई बार मिला है लेकिन इस बार संगीत के गुणिजनों के साथ दर्शन करना काफी अद्भुत है।

बुलावा आया तो चला आया…
पद्मश्री सुरेश वाडकर ने कहा कि बाबा के दर्शन कर काफी आनंद आ रहा है। आज यह नसीब में था। बाबा का बुलावा आया तो मैं चला आया। बाबा से यही प्रार्थना है कि सभी को स्वस्थ रखें और आशीर्वाद दें कि अपने काम में ठीक रास्ते पर चलते रहें और हमें अपने चरणों में जगह दें।

Advertisement

Related Articles

Write a review