Advertisement

कार में भरी थी शराब, डिलेवरी से पहले ही पकड़ाया तस्कर

उज्जैन। कार में बड़ी तादाद में शराब लेकर जा रहे तस्कर को मुखबिर की सूचना पर भाटपचलाना पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। वह डिलेवरी देता उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से अंग्रेजी शराब की 60 बोतल, 144 क्वार्टर और देशी प्लेन शराब की 4 पेटी सहित कार जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर सौंपा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

टीआई सतेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईको कार में अवैध शराब लेकर एक शख्य सातरुंडा की ओर से रूनिजा की ओर आ रहा है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और चैकिंग शुरू की। इसी बीच सातरूंडा की ओर से ईको कार क्रमांक एमपी ४३ जेडजी 5449 को रोककर चालक से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम प्रेमसिंह उर्फ पिंटू पिता जीवनलाल निवासी ग्राम सिमलावदा, थाना बिलपांक, रतलाम बताया।

तलाशी लेने पर कार में अवैध रूप से रखी अंग्रेजी शराब की 60 बोतल, 144 क्वार्टर और देशी प्लेन शराब की 4 पेटी (200 क्वार्टर) शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 1.13 लाख रुपए है। वहीं जब्त कार की कीमत 6 लाख है। इस तरह कुल 7.13 लाख का मश्रुका जब्त किया गया। आरोपी प्रेमसिंह उर्फ पिंटू को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण कर कोर्ट में पेश किया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Advertisement

कानवन के दो लड़के देते हैं…
टीआई चौधरी ने अनुसार रिमांड पर पूछताछ में आरोपी प्रेमसिंह ने बताया कि उसे कानवन के दो लड़कों ने शराब दी थी और उसे उनकी बताई जगह पर पहुंचाना था। दोनों युवक इंदौर से डिलेवरी लेकर आते हैं। वह कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review