Advertisement

शहरी क्षेत्र की 1665 और ग्रामीण की 1564 लोकेशन की बढ़ेगी गाइडलाइन

जिला मूल्यांकन समिति ने 22 मार्च तक आम आदमी से सुझाव मांगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शहरी क्षेत्र में 12.96 और ग्रामीण में 17.18 फीसदी वृद्धि का सुझाव

उज्जैन। उज्जैन शहर की 1665 और ग्रामीण क्षेत्र की 1564 लोकेशन की जमीन 1 अप्रैल से महंगी हो सकती है। शहरी क्षेत्र में 12.96 और ग्रामीण क्षेत्र में 17.18 फीसदी गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी जिला मूल्यांकन समिति ने की है। समिति ने 22 मार्च तक आमआदमी से सुझाव मांगे हैं। इन सुझाव के आधार पर नई गाइडलाइन तय की जाएगी।

Advertisement

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिला पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने जिले की 4353 लोकेशन में से 3229 की गाइडलाइन में वृद्धि किये जाने का प्रस्ताव पेश किया। इनमें शहरी क्षेत्र की 1665 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1564 लोकेशन शामिल हैं।

उज्जैन शहर की 29 नई लोकेशन पर वृद्धि

Advertisement

जिले में 40 नवीन कॉलोनी/लोकेशन को जोड़ा गया है। इसमें उज्जैन की 29 कॉलोनी शामिल हंै। इनमें (शिवांश सिग्नेचर, तिरुपति सिलिकॉन सिटी, मनी विहार गोल्ड, सांवरिया ड्रीम्स, गौतम विहार, द ग्रीन सिटी कॉलोनी आदि) है। उज्जैन एवं उज्जैन के आसपास के गांवों की कृषि भूमि की गाइडलाइन में 50 से 100 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है।

सबसे ज्यादा दताना में बढ़ेगी गाइडलाइन: दताना में सबसे ज्यादा 150 फीसदी गाइडलाइन बढ़ सकती है। नरवर में 74, पिपलौदा द्वारकाधीश में 67, जीवनखेड़ी में 36, निनौरा में 25 और मतानाकलां 67 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।

किस तहसील में कितनी लोकेशन

तहसील लोकेशन संख्या
उज्जैन 1189
बडनगर 321
महिदपुर 346
नागदा 310
खाचरौद 356
तराना 507
घट्टिया 200
कुल 3229

 

यहां 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी की संभावना

रत्नाखेड़ी, जमालपुर, कुंवारिया, दताना, कोलूखेड़ी, मंगरोला, लिम्बापिपलिया, द तिरुपति ग्रांड कॉलोनी, महालोक डिपो तराना, प्रकाश नगर, जवाहर मार्ग नागदा

यहां 100 प्रतिशत तक

ग्राम चिंतामण जवासिया, ग्राम मंगरोला, जीवनखेडी, शंकरपुर, ताजपुर, धतरावदा, देवराखेड़ी, कथारिया, देवरखेड़ी, बोद्धानी, नरवर, दताना, मतानाकलां, रत्नाखेड़ी, पालखेड़ी एवं सिंहस्थ/ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के गांव। उज्जैन तहसील के शहरी क्षेत्र अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी, तिरुपति ग्रांड, तिरुपति विस्टा, रूद्रांश एवेन्यू, महालक्ष्मी नगर, वीडीएस प्राइम परिसर, दशहरा मैदान, वजीर पार्क, ग्रेंड रतन एवेन्यू, दवा बाजार, महाकाल मार्ग आदि में वृद्धि प्रस्तावित है।

4363 लोकेशन में से 3229 में यूं होगी वृद्धि

लोकेशन वृद्धि रेंज संख्या प्रतिशत (%)
0–30 2796 86.59%
30–50 277 8.58%
50–100 139 4.30%
100 से अधिक 17 0.53%
कुल 3229 100%

 

ऐसे दे सकते हैं सुझाव
2026-27 की जमीन की गाइडलाइन की अंतिम दर तय करने के लिए आमजन सुझाव दे सकते हैं। आपत्तियां/सुझाव 22 मार्च तक तहसील एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय में शाम 6.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।-ऋतुंभरा द्विवेदी

 

Related Articles

Write a review