Advertisement

विवाद सुलझाने पहुंचे एसआई से झूमाझटकी, नेम प्लेट खींची

सब इंस्पेक्टर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाकर हंगामा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ग्वालियर। दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे एसआई रूद्र पाठक खुद ही विवाद में घिर गए। मौके पर मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी और एसआई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इतना ही नहीं, भीड़ के बीच युवकों ने एसआई की वर्दी पकड़कर उनकी नेम प्लेट तक खींचने की कोशिश की। इस दौरान एसआई खुद को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक उन पर हावी होते नजर आए।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवकों कहते नजर आए कि सब-इंस्पेक्टर है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा। इस दौरान मौजूद भीड़ ने किसी तरह एसआई को युवकों से बचाया। जब तक थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचता, आरोपी फरार हो चुके थे। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review