Advertisement

छोटा गैस सिलेंडर : उपयोगी लेकिन महंगा

जरूरतमंद और स्ट्रीट फूड कारोबारियों के लिए है बेहतर विकल्प, कमर्शियल रेट पर होता है रिफिल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ईरान, अमेरिका- इजरायल संघर्ष के बीच वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति में कमी के बाद प्रवासी लोगों को राहत देने के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।माना जा रहा है कि युद्ध लंबा खिंचने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव आ सकता है।

ऐसे में 14.2 किलो वाले भारी भरकम सिलेंडर की रिफिलिंग महंगी होने पर आम आदमी के बजट पर असर पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां छोटे सिलेंडरों पर जोर दे रही हैं ताकि मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग अपनी तात्कालिक जरूरत के हिसाब से कम कीमत में गैस प्राप्त कर सकें।

Advertisement

आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्लान-बी: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने वितरण केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि छोटे सिलेंडरों का स्टॉक बढ़ाया जाए। यह कदम उन प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे परिवारों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं जो स्थाई गैस कनेक्शन लेने की पात्रता नहीं रखते। ऐसे मेें ये लोग ब्लैक मार्केट की मदद से गैस लेते हैं जिससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलता है।

दूसरा पहलू : सुविधाजनक लेकिन डबल भाव का

Advertisement

शासन और कंपनियां छोटे रसोई गैस सिलेंडर को प्रमोट जरूर कर रही हैं, लेकिन यह खासे महंगे हैं। जानकार बताते हैं कि १८ प्रतिशत जीएसटी के कारण न सिर्फ सिलेंडर बल्कि रिफिलिंग भी महंगी है। इन सिलेंडरों की गैस घरेलू के मुकाबले दोगुने भाव की पड़ती है। उज्जैन की एजेंसियों पर ५ किलो का नीला सिलेंडर १६०२ रुपए मेें मिल रहा है। यह ५९७ रुपए मेें रिफिल होगा। यानी ५ किलो गैस की कीमत ५९७ रुपए ली जा रही है। जो करीब १२० रुपए प्रति किलो के भाव की पड़ेगी। जबकि घरेलू गैस करीब ६५ रुपए किलो के भाव से मिलती है। भाव का यह गणित फिलहाल आम लोगों को समझ से बाहर है।

आपातकाल स्थिति और छोटे व्यापार में उपयोगी

एक्सपर्ट कहते हैं छोटा सिलेंडर घर से दूर रह रहे स्टूडेंट्स-नौकरी पेशा, जरूरतमंद श्रमिक, घर में आपात स्थिति और सडक़ों पर व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों (स्ट्रीट फुट वेंडर) के लिए उपयोगी है। क्योंकि वे कमर्शियल गैस का बड़ा सिलेंडर साथ नहीं रख सकते। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसो. सेके्रट्री गोपाल माहेश्वरी का कहना है कि छोटा सिलेंडर स्थानीय एजेंसियों पर उपलब्ध है और यह इमरजेंसी में काफी सहायक है।

शादियों के लिए नहीं है उपयोग

जिन घरों में शादी है वे भी इस सिलेंडर के लिए एजेेंसियों पर चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन जानकार कहते हैं कि यह सिलेंडर शादी या अन्य आयोजनो में उपयोगी नहंी हैं।

कैसे मिलेगा छोटा गैस सिलेंडर

नजदीकी गैस एजेंसी पर अपनी आईडी दिखाने पर तुरंत कनेक्शन मिल जाएगा। नया कनेक्शन 1६०२ रुपए में मिल रहा है। रिफिल 5९७ रुपए मेें होगा। पुराना घरेलु कनेक्शन होने पर भी इसे लिया जा सकता है। आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और फोटो कनेक्शन के लिए एक बार एजेंसी पर देना होगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें