बाइक पर स्टंट करते पकड़ाया
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोयला फाटक चौराहे पर बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक को मौके पर तैनात पुलिस आरक्षक ने दबोच लिया। जिस वक्त युवक स्टंट कर रहा था उस वक्त पंचक्रोशी यात्री भी गुजर रहे थे।

Advertisement
कोयला फाटक चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक युवक तेज गति से बाइक दौड़ा कर स्टंट कर रहा था। उस वक्त पंचक्रोशी यात्रियों की आवाजाही के कारण पुलिस बैरिकेड्स लगे थे और आरक्षक देवीसिंह परमार वहां ड्यूटी दे रहे थे। युवक की हरकत देख उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया और चिमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम शुभम पिता राजेश सक्सेना (20) निवासी ढांचा भवन है। चिमनगंज टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया कि शुभम नशे मे था। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
AdvertisementView this post on Instagram
Advertisement









