व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला; शूटर गिरफ्तार

वॉशिंगटन डीसी|अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजित सालाना White House Correspondents Dinner के दौरान शनिवार शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना होटल के बॉलरूम के बाहर हुई, जहां अंदर उस समय राष्ट्रपति Donald Trump, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance समेत कई प्रमुख मेहमान मौजूद थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने बॉलरूम के बाहर गोलीबारी की, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से उसे तुरंत काबू में कर लिया गया। शुरुआत में हमलावर के मारे जाने की खबर आई थी, हालांकि बाद में पुष्टि हुई कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला “अमेरिकी संविधान पर हमला” है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ करते हुए बताया कि United States Secret Service ने तेजी से कार्रवाई कर सभी की जान बचाई। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण वह सुरक्षित है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने घटना पर चिंता जताते हुए राहत व्यक्त की कि सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है। वह पार्ट-टाइम शिक्षक और वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और अन्य हथियार भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, हमलावर उसी होटल में ठहरा हुआ था जहां कार्यक्रम चल रहा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर फेडरल अधिकारियों पर हमला और हिंसक अपराध में हथियार के इस्तेमाल सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।









