रतलाम में खुले में शराब पीने वालों पर सख्ती: 14 लोगों पर केस दर्ज, जिलेभर में चेकिंग अभियान

रतलाम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान शुरू किया है। मंगलवार रात विभाग की टीम ने शहर सहित जिलेभर की शराब दुकानों पर आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब पीते पाए गए 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

शहर से गांव तक चली सघन चेकिंग
आबकारी टीम ने रातभर विशेष अभियान चलाते हुए शहर के महू बस स्टैंड, शहर सराय, सज्जन मिल, बरबड़, सालाखेड़ी, पावर हाउस और स्टेशन रोड स्थित शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जावरा, सैलाना, नामली और आलोट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेकिंग कर कार्रवाई की गई।
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
चेकिंग के दौरान दुकानों के आसपास, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए कुल 14 लोग पकड़े गए। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 36(a)(b) के तहत केस दर्ज किया गया है।
क्षेत्रवार कार्रवाई का विवरण
रतलाम शहर – 4 लोग
रतलाम ग्रामीण – 3 लोग
सैलाना – 3 लोग
जावरा – 2 लोग
आलोट – 2 लोग
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप की स्थिति है।




