Advertisement

कार्रवाई… बेगमबाग में फिर 6 मकानों को तोड़ा

लीज के नियमों का उल्लंघन करने पर चल रही यूडीए की कार्रवाई

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के साथ नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह बेगमबाग क्षेत्र के 6 मकानों को तोड़ा है। यह कार्रवाई हमेशा की तरह सुबह से ही शुरू हो गई थी। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

शनिवार की सुबह यूडीए की टीम प्रशासनिक अमले के साथ बेगमबाग पहुंच गई थी। जिन मकानों को तोड़ा जाना था उन्हेें नोटिस पहले ही दिया जा चुका था। यह मकान हरिफाटक ब्रिज की बेगमबाग शाखा के पास स्थित थे। मौके पर मौजद पोकलेन मशीन ने अधिकारियों की हरी झंडी मिलते ही यहां खड़ी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को ध्ूाल धूसरित करना शुरू कर दिया।

Advertisement

इन भवनों से हटाया अतिक्रमण…. प्रशासन ने यहां भूखंड क्रमांक 60 व 61 पर बने बशीरन बी, अब्दुल रफीक, मो. जिशान, अब्दुल गनी, बिलकिस बानो और मो. शकीर के छह मकानों को तोड़ा है। इन मकानों पर पहले होटल-रेस्टोरेंट संचालित किए जा रहे थे।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

महाकाल मंदिर के लिए रास्ता हो रहा साफ

गौरतलब है कि बेगमबाग रोड महाकाल मंदिर जाने का अब मुख्य मार्ग बन गया है। इसे चौड़ा करने के लिए यहां के मकान हटाए जा रहे हैं। यहां पर हरिफाटक ब्रिज की एक और शाखा बनेगी, साथ ही सडक़ भी डबल हो जाएगी।

इन मकानों को यूडीए ने अलॉट किया था लेकिन लीज नियमों का उल्लंघन करने के कारण यूडीए ने यहां के 45 प्लॉट पर बने 90 भवनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इसी बीच मामला न्यायालय में पहुंच गया और कोर्ट से ओके मिलते ही प्लॉट खाली किए जा रहे हैं। कुल 58 अतिक्रमण में से 42 को पहले हटाया जा चुका है। 6 भवन आज शनिवार को हटाए गए। अब 10 भवन और बाकी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें