Advertisement

उज्जैन का युवक इंदौर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेच रहा था नकली कपड़े

9 लाख का माल जब्त, पूमा और अंडर आर्मर के लोगो लगाकर कर रहे थे ठगी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर का एक युवक इंदौर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली कपड़े बेचते पकड़ाया है। इंदौर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए नामी कंपनियों के नकली कपड़ों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी नामी ब्रांड्स के नकली लोगो लगाकर साधारण कपड़ों को महंगे दामों पर बेच रहे थे।

रविवार को इंदौर की संयोगितागंज पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित ताबा बिल्डिंग में संचालित ह्यूमन इंटरप्राइजेज पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने टीम गठित कर वहां दबिश दी, तो मौके पर भारी मात्रा में प्यूमा और अंडर आर्मर ब्रांड के लोगो लगी टी-शर्ट, लोअर और जैकेट मिले।

Advertisement

जांच करने पर पाया गया कि ये सभी उत्पाद नकली थे, जिन्हें असली बताकर ग्राहकों के साथ ठगी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन के उमेश उपाध्याय और सिविल लाइन देवास निवासी गौरव नामदेव के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें