चौड़ीकरण: छोटा सराफा के व्यापारी संदेश देकर बुला रहे ग्राहक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कंठाल चौराहा-सतीगेट मार्ग चौड़ीकरण का असर छोटा सराफा के व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। मुख्य रास्ता बंद होने से अब ग्राहक इस ओर कम ही जा रहे हैं, ऐसे में छोटा सराफा व्यापारी एसोसिएशन वाट्सएप पर वैकल्पिक मार्ग की जानकारी भेजकर ग्राहकों को बुला रही है।

छोटा सराफा में कपड़ा, हैंडलूम्स, होम फर्निशिंग, बैग्स और खान-पान की कई दुकानें हैं। यहां तक आने के दो मुख्य रास्ते हैं। पहला कंठाल चौराहा और दूसरा छत्रीचौक की ओर से। चौड़ीकरण के चलते कंठाल चौराहा वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इतना ही नहीं डाबरीपीठा और मुसद्दीपुरा वाले एप्रोच रोड भी बंद हैं। छत्रीचौक वाला रास्ता चालू है लेकिन इस पर भीड़ है। मार्ग बंद होने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। ऐसे में छोटा सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने वैकल्पिक मार्गों की जानकारी वायरल की है।
कौन-से मार्ग सुझाएं
1- अंकपात- वीडी क्लॉथ मार्केट से कैसे आएं
तेलीवाड़ा चौराहा, मिर्जा नईम बेग, रामजी गली, छोटा सराफा।
2- फ्रीगंज से आने वाले ग्राहक यूं आएं।
चरक भवन, क्षीरसागर, नईसड़क, डाबरीपीठा, शांतिनाथ की गली, छोटा सराफा।
3- बहादुरगंज की ओर से आने वालों के लिए।
नईसड़क, बिजली घर, कलालसेरी, नमकमंडी, छोटा सराफा
4- देवासगेट बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन से आने वालों के लिए
एटलस चौराहा, बोहरा बाखल, नमकमंडी, छोटा सराफा
5- महाकाल मंदिर की तरफ से आने वाले
पटनी बाजार, व्यायामशाला, लखेरवाड़ी, छोटा सराफा
6- नयापुरा-उर्दूपुरा से आने वाले।
बुधवारिया, गोलामंडी, रामजी की गली, छोटा सराफा।
ग्राहक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं: छोटा सराफा की दुकानें चालू हैं। हालांकि, चौड़ीकरण काम के चलते ग्राहकी कम है। उनकी सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी ग्रुप पर कुछ लोगों ने डाली है। इन मार्गों का प्रयोग कर ग्राहक छोटा सराफा तक आ-जा सकते हैं।
रवि बंसल, अध्यक्ष, छोटा
सराफा व्यापारी एसोसिएशन
एवं संचालक बंसल हैंडलूम्स









