Advertisement

रामघाट पर शिप्रा से मिली लाश

उज्जैन। रामघाट पर मौलाना मौज की दरगाह के पास से बुधवार रात शिप्रा नदी से लाश मिली। जिसकी शिनाख्त हनीफ पिता हसन (65) निवासी केडी गेट के पास से रूप में हुई। महाकाल थाने के जांच अधिकारी केके मालवीय ने बताया कि हनीफ अंडा गली में चाय की दुकान पर काम करता था और रोज की तरह बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच घर से निकल गया था।

 

Advertisement

जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कॉल किया जो किसी अन्य व्यक्ति ने उठाया और कहा कि रामघाट पर कपड़े और मोबाइल पड़ा है जिसके बाद परिजन रामघाट पहुंचे और महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। रात करीब 8 बजे होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों की मदद से लाश को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी मालवीय ने बताया घाट पर कपड़े रखे थे, संभवत: वह नहाने गया होगा और तैरना नहीं आने से डूबने से उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें