शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाई

शादी नहीं हुई थी, शव परिजनों को सौंपा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राजेंद्रनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह शराब पीने का आदी था और नशे में ही उसने यह कदम उठाया। शुक्रवार दोपहर नीलगंगा पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना नीलगंगा क्षेत्र के राजेंद्रनगर की है। नीलगंगा थाने के जांच अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 38 वर्षीय मृतक का नाम भूरा पिता मदनलाल राठौर है। वह मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। दोपहर घर में परिजन ऊपर थे और भूरा नीचे के कमरे में था। शराब के नशे में उसने फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब घरवालों ने देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद नीलगंगा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। धीरे-धीरे उसकी आदत बढ़ती गई और वह काफी शराब पीने लगा था। उसे घर पर किसी तरह की परेशानी नहीं थी। संभवत: अकेले रहने के कारण ही टेंशन में उसने शराब के नशे में फांसी लगा ली। शुक्रवार दोपहर नीलगंगा पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।









