समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में उज्जैन जिला पहले स्थान पर पहुंचा

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की जमकर खरीदी हो रही है। गुरुवार को उज्जैन जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया।

Advertisement
फूड कंट्रोलर शालू वर्मा ने बताया कि जिले के 198 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। गुरुवार रात तक 75309 किसानों से 4.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका था। इसमें से 4.02 लाख मीट्रिक टन गेहूं को भंडारण के लिए भेजा जा चुका है। इधर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार शाम उंडासा के मारुति वेयर हाउस सेंटर का मुआयना किया और किसानों से गेहूं खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने ही तुलाई भी करके दिखवाई।
Advertisement









