Advertisement

महाकाल मंदिर में गुम हुआ हीरे जड़ा ब्रेसलेट ,40 किमी दूर से मिला

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में हाई सिक्योरिटी इंतजामों के कारण एक श्रद्धालु को उनका खोया हुआ 5 लाख का हीरा जडि़त ब्रेसलेट वापस मिल गया। दरअसल बुधवार को इंदौर से आए एक दर्शनार्थी का मंदिर परिसर में ब्रेसलेट गुम हो गया था।

Advertisement

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंध समिति की आईटी शाखा के निर्मल साखला, एसटीएफ के रोहित ठाकुर और इंदर सिंह मेवाड़ा ने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। आईटी शाखा अधिकारी दीपक परमार ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति ब्रेसलेट उठाकर अपनी जेब में रखता दिखाई दिया।

वह सामान वापस करने के बजाय मंदिर से बाहर चला गया। तकनीकी जानकारी और फुटेज के आधार पर टीम ने पीछा किया। व्यक्ति की पहचान 40 किमी दूर तराना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई।

Advertisement

टीम ने बिना समय गंवाए तराना पहुंचकर संबंधित व्यक्ति को घेरा और उसके पास से ब्रेसलेट सुरक्षित बरामद कर लिया। मंदिर समिति ने वह ब्रेसलेट उसके असली मालिक को बुधवार रात को लौटा दिया। ब्रेसलेट मिलने पर इंदौर के श्रद्धालु ने मंदिर प्रशासन और आईटी टीम की जमकर प्रशंसा की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें