Popup Image
Advertisement

राजधानी एक्सप्रेस में आग, उज्जैन की तीन ट्रेन प्रभवित

उज्जैन। लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट के पास रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लगने की घटना से उज्जैन-नागदा स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। इनमें उज्जैन से आने-जाने वाली तीन ट्रेनें भी शामिल हैं। आसपास के स्टेशनों पर खड़ी इन ट्रेनों को जल्द से जल्द निकालने की तैयारी रेलवे कर रहा है। त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास आग लगने की घटना हुई थी।

Advertisement

इन पर असर

डॉ. अंबेडकर नगर-इंदौर सुपरफास्ट- 1.20 घंटे लेट

Advertisement

नईदिल्ली-इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट-2.40 घटे लेट

 उज्जैन से रवाना रणथंबोर एक्सप्रेस नागदा स्टेशन पर डेढ़ घंटा खड़ी रही।

Advertisement

 नागदा स्टेशन पर स्वराज कटरा एक्सप्रेस 4.20 घंटे, कोटा मेमू 2 घंटे, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 2.30 घंटे लेट हुई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें