Popup Image
Advertisement

भीषण सड़क हादसा: मैजिक-ट्रक टक्कर में 10 की मौत, कई घायल

लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मैजिक वाहन में सवार थे। इनमें 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जान गंवाई। मृतकों में एक सरकारी शिक्षक और एक इंजीनियर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर पीलीभीत–बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ सीटों के बीच फंस गए। दो लोग टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, ट्रक बरेली के नगला फरीदपुर निवासी शेर सिंह के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है और उस पर गाजियाबाद का नंबर प्लेट लगा हुआ है। वाहन में धान की पॉलिश से भरी बोरियां लदी थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव लाए गए थे, जिनमें कई शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें