Advertisement

गांधीनगर में घर की देहरी पर मिला मांस का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। आगर रोड स्थित गांधीनगर में गुरुवार सुबह हिंदू परिवार के घर के बाहर देहरी पर मांस का टुकड़ा मिलने से हडक़ंप मच गया।बकरीद के दिन हुई इस घटना को स्थानीय निवासियों ने शरारती तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाडऩे की साजिश बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

गांधीनगर निवासी स्नेहलता गुप्ता ने बताया गुरुवार सुबह उन्होंने रोज की तरह घर के बाहर सफाई की थी। कुछ देर के लिए वह अंदर गईं। जब वह दोबारा बाहर आईं तो उन्होंने देखा घर के मुख्य गेट के पास पॉलीथिन में मांस के टुकड़े पड़े हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए।

सूचना पर चिमनगंज पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जिसके बाद तनाव शांत हुआ। टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया मांस का टुकड़ा यहां किसने फेंका इसकी जांच कर रहे हैं। यह किसी पक्षी या जानवर के जरिए भी आ सकता है। पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने बताया ऐसी हरकत करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें