Popup Image
Advertisement

हाईवे पर ट्रक कटिंग, दिनदहाड़े चलती पिकअप से उड़ा दिए तेल के 30 कार्टून

उज्जैन। गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर पानबिहार के पास दिनदहाड़े ट्रक कटिंग की घटना सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने चलती पिकअप से खाद्य तेल के करीब 30 कार्टून पार कर दिए। जब पानबिहार पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने पहुंची तो हाईवे पर लगे कैमरे बंद मिले।

Advertisement

इस लापरवाही ने न केवल फोरलेन पर सक्रिय शातिर गिरोहों के हौसलों को उजागर किया है, बल्कि करोड़ों की लागत से बने निगरानी तंत्र की हकीकत भी सामने ला दी है। घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। एक पिकअप वाहन खाद्य तेल की खेप लेकर पानबिहार फोरलेन से गुजर रहा था। इसी चोरों ने फिल्मी अंदाज में चलती पिकअप को निशाना बनाया और पीछे बंधे त्रिपाल को काटकर एक-एक कर तेल के 30 कार्टून उड़ा दिए। चालक को इस बात की भनक तब लगी जब वह गंतव्य के करीब पहुंचा। वाहन से माल गायब देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

टोल नाके के पास के कैमरे मिले बंद

Advertisement

पानबिहार पुलिस की टीम ने जांच शुरू की तो पद्माखेड़ी-बांदका क्षेत्र स्थित टोल नाके से उज्जैन की ओर जाने वाले मार्ग के सभी कैमरे बंद मिले। तकनीकी साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से इस बाबत पुलिस को बताया गया कि कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का इंस्टालेशन कार्य अभी पूरा होना बाकी है। कई बार असामाजिक तत्व कैमरों की वायरिंग काट देते हैं जिससे पूरा सिस्टम ठप हो जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें