Popup Image
Advertisement

5 दिन से लापता था इंजीनियर, पुलिया के नीचे मिली लाश

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के केसूनी मार्ग पर शनिवार दोपहर बिहार के एक इंजीनियर की लाश मिली है। इंजीनियर एक क्रेशर मशीन शिफ्टिंग के लिए यहां आया था और पिछले 5 दिनों से लापता था। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला सडक़ हादसे का प्रतीत हो रहा है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सेठीनगर निवासी कुलदीप पंवार की पिपलोदा द्वारकाधीश में क्रेशर स्टोन खदान है। खदान में लगी मशीन को शिफ्ट करने के लिए उन्होंने मूल रूप से बिहार के रहने वाले इंजीनियर संजीव पिता सुधीर पंडित को बुलाया था। संजीव 20 मई को उज्जैन आया था। 31 मई की रात संजीव खदान संचालक कुलदीप की एक्टिवा लेकर पिपलोदा द्वारकाधीश से सेठी नगर के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।

अगले दिन परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और 3 जून को नरवर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को कुछ लोगों ने तेज दुर्गंध आने पर पुलिया के पास नीचे झांककर देखा तो सूखे गड्ढे में लाश पड़ी मिली। गड्ढे में ही कुछ दूरी पर कुलदीप की एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली। 5 दिन पुरानी होने, भीषण गर्मी और बारिश के कारण लाश पूरी तरह खराब हो चुकी थी, वहीं जंगली जानवरों ने भी शव के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों को नोंच लिया था।

Advertisement

हादसे की आशंका, झाडिय़ों में मिला मोबाइल

टीआई बल्लूसिंह मंडलोई ने बताया कि शुरुआती जांच और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला सडक़ दुर्घटना का लग रहा है। आशंका है कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मारी होगी, जिससे संजीव वाहन सहित सडक़ किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि संजीव के जूते पैरों से निकल गए और उसका मोबाइल व ब्लूटूथ दूर झाडिय़ों में जा गिरे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें