Popup Image
Advertisement

कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

इंदौर के खजराना क्षेत्र की घटना, पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर कर रही जांच

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कॉलोनी के पास कचरे के ढेर में नवजात का शव मिला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था और उसके आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक सुबह एफआरवी को सूचना मिली थी कि झुग्गी बस्ती के पास एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को वहां से हटाकर एमवाय अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के आसपास कुत्ते घूम रहे थे। टीआई सेंधव के मुताबिक मृत नवजात 6 से 7 माह का प्री-मैच्योर बच्चा प्रतीत हो रहा है।

आसपास के सीसीटीवी तलाश रही पुलिस

Advertisement

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी एमवाय अस्पताल में मिला था नवजात का शव

Advertisement

कुछ दिन पहले एमवाय अस्पताल के बाथरूम में भी इसी तरह एक नवजात का शव मिला था। हालांकि घटना को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस और अस्पताल प्रशासन शव फेंकने वाले तक नहीं पहुंच पाया है।बताया जा रहा है कि जिस स्थान के पास नवजात का शव मिला था, वहीं एमवाय अस्पताल का सोनोग्राफी विभाग भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की जांच होती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें