सोना-चांदी फिर हुए महंगे! सोना ₹1,095 चढ़ा, चांदी ₹1,307 उछली; जानें ताजा कीमतें

सोने की कीमत में आज यानी 9 जून को बढ़त दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,095 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,307 रुपये घटकर 2.46 लाख रुपये रह गया है।
इस वर्ष सोना 19 हजार और चांदी 15 हजार रुपये महंगी
वर्ष 2026 में अब तक सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.53 लाख रुपये हो गई है। यानी इस दौरान सोना लगभग 19 हजार रुपये महंगा हुआ है।
वहीं चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर 2.45 लाख रुपये के आसपास पहुंच चुकी है। इस अवधि में चांदी करीब 15 हजार रुपये महंगी हुई है। इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ था।
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रमाणित सोना ही खरीदें
सोना खरीदते समय हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की मुहर वाला प्रमाणित सोना ही खरीदना चाहिए। आभूषण पर अंकित विशेष पहचान संख्या से उसकी शुद्धता की जानकारी मिलती है। यह सुनिश्चित करता है कि सोना निर्धारित कैरेट का ही है।
कीमत की जांच अवश्य करें
सोना खरीदने से पहले उसका वजन और उस दिन का बाजार भाव विभिन्न विश्वसनीय स्रोतों से जांच लेना चाहिए। इससे ग्राहकों को सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिलती है और अतिरिक्त भुगतान से बचाव होता है।








