Advertisement

ट्रेन आते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम

पंवासा और चिमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, खुदकुशी का कारण अज्ञात

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे मंगलवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही पंवासा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल चिमनगंज मंडी क्षेत्र का होने से चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल मिला है।

दरअसल, जेब से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक का नाम राजकुमार पिता पूरालाल चौहान (४६) निवासी गली नंबर ६, कंचनपुरा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह सुबह पटरियों के आसपास घूम रहा था और ट्रेन आते ही उसके सामने कूद गया जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पंवासा पुलिस को सूचना दी गई लेकिन घटनास्थल चिमनगंज क्षेत्र का होने से चिमनगंज मंडी पुलिस को जानकारी दी गई। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अज्ञात है। चिमनगंज मंडी थाने के एएसआई शिवशंकर सिंह सखवार ने बताया फिलहाल बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया है। जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें