Popup Image
Advertisement

IND vs ENG 4th T20: सीरीज बचाने आज उतरेगी टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा। सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त बनाए हुए है, जबकि पहला मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। यदि इस मुकाबले में हार मिलती है तो टीम सीरीज भी गंवा देगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर वापसी का दबाव रहेगा।सभी की निगाहें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी होंगी। अपने शुरुआती दो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में वह क्रमशः 14 और 13 रन ही बना सके हैं। ऐसे में इस मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां छोटी बाउंड्री होने के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है, हालांकि इस सीजन घरेलू टी-20 प्रतियोगिता में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 156 रन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।लगातार दो हार के बाद भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी चयन के विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं।

Advertisement

संभावित प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें