Popup Image
Advertisement

भाजपा के पूर्व विधायक भड़ाना की लाठी-पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान : हमले के बाद गांव छोड़ भागे ग्रामीण

Advertisement

भुसावर (भरतपुर)। राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने बताया- अतर सिंह शाम को भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे।

इसी दौरान 70 से 80 लोगों ने उन पर लाठी पत्थरों से हमला कर दिया। जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पहले अतर सिंह की मौत हो गई। हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन अतर सिंह भड़ाना का शव लेकर रवाना होंगे। उनका अंतिम संस्कार हरियाणा के फरिदाबाद जिले के पाली गांव में होगा। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- करीब 4 साल पहले क्रेशर को लेकर ग्रामीणों और संचालक के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें