चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूरी जांच रिपोर्ट मांगी

नईदिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हेराफेरी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। कोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर दाखिल याचिकाओं पर नोटिस भी जारी किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ ने केंद्र और यूपी सरकार के साथ ट्रस्ट को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई २० जुलाई को होगी।
राममंदिर ट्रस्ट ने पहली बार सीईओ की भर्ती निकाली
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने 6 साल में पहली बार सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) की भर्ती निकाली है। आवेदक हिंदू और उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 18 जुलाई है।









