पेपर लीक के दोषियों को सजा मिलेगी, राजनीति न हो : मोदी

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू
नईदिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होना चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दी। पंजाब के किसानों ने भी अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। पीएम ने यह भी विश्वास दिलाया है कि ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
प्रियंका गांधी ने कहा- शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी, इस्तीफा दें
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा छात्रों की आवाज भी दबाई जा रही है। वे बच्चे हैं, उनकी बात शांतिपूर्वक सुननी चाहिए।Ó उन्होंने आगे कहा, यह शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
सिब्बल ने कहा- सरकार ने लाठीचार्ज क्यों किया?
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नड्डा के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जब बच्चों की मांगें सबको पता थीं, तो सरकार उनके खिलाफ आंसू गैस और लाठीचार्ज का इंतजार क्यों कर रही थी।
सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है : दीपके
अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को संसद मार्च में पुलिस ने बर्बरता की। सोनम वांगचुक ने पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है। दीपके ने कहा, हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील
पंजाब के किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें सील कर दिया।









