Advertisement

वृद्ध और युवक की मौत

उज्जैन। दो वाहन दुर्घटना में युवक और वृद्ध की मृत्यु हो गई। किशन पिता रमेशचंद कुमावत (36) निवासी माधोपुरा नरवर की बाइक को बुधवार रात करीब 9-10 बजे के बीच वह कड़छा फंटा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। किशन टायर व किराना दुकान संचालित करता था।

Advertisement

दूसरी घटना में नारायणदास टेकवानी पिता ओमप्रकाश (64) निवासी प्रेम एवेन्यू की मौत हुई है। उन्हें देवासरोड स्थित शोरूम के सामने बाइक ने टक्कर मार दी थी। अस्पताल में नारायण दास की मृत्यु हो गई। उनके बेटे जय ने नागझिरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें