Popup Image
Advertisement

दिवाली : कई बाजार में फोर व्हीलर का प्रवेश बंद

उज्जैन। दिवाली को लेकर बुधवार से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव लागू हो गया। कई बाजारों में फोर व्हीलर का प्रवेश बंद किया गया है। आप अगर इन बाजारों में खरीदी के लिए जा रहे हैं तो कृपया फोर व्हीलर लेकर जाने से बचें।

Advertisement
  • कंठाल चौराहा से छत्री चौक
  • नई सड़क से क्षीर सागर, इंदौर गेट तिराहा, देवास गेट चौराहा, दौलतगंज चौराहा, बियाबानी चौराहा, सत्यनारायण मंदिर।
  • कमरी मार्ग से गोपाल मंदिर
  • टंकी चौराहा से छत्री चौक
  • लोहे का पुल से महाकाल घाटी चौराहा
  • हरसिद्धि पाल से गुदरी चौराहा

नोट:- छत्री चौक जाने वाले वाहन चालकों को टंकी चौराहा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े करने होंगे।

फ्रीगंज में शहीद पार्क की ओर भी रोक
फ्रीगंज क्षेत्र में ढक्कन वाला कुआं चौराहा बॉम्बे स्टील चौराहा, श्री गंगा वाली गली, विहिप ककार्यालय और टॉवर चौक से शहीद पार्क की ओर फोर व्हीलर का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें