Advertisement

लॉ स्टूडेंट के यूपी के सिरफिरे ने अश्लील वीडियो किए वायरल

मिलने से इंकार किया तो सहेलियों को भेजे, पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। सोशल मीडिया पर एक अनजान आईडी से शुरू हुई बातचीत कब किसी मासूम की जि़ंदगी का नासूर बन जाए, इसका खौफनाक चेहरा राजेंद्र नगर में सामने आया है। वकालत की पढ़ाई कर रही 20 साल की छात्रा को क्या पता था कि जिससे वह बात कर रही है, वह उसकी इज़्ज़त की बोली लगाने की साजि़श रच रहा है। राजेंद्र नगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोचकर सीधा जेल का रास्ता दिखा दिया है। यूपी निवासी आदित्य वर्मा और पीडि़ता की पहचान साल भर पहले हुई थी। पिछले एक महीने से आरोपी छात्रा पर अकेले मिलने और वीडियो कॉल पर अभद्र दबाव बना रहा था। जब छात्रा ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी हैवानियत पर उतर आया और जान से मारने की धमकियां देने लगा।

खाकी ने लिया सख्त एक्शन
आरोपी ने छात्रा के नाम की फजऱ्ी आईडी बनाकर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड कर दिया और वीडियो उसकी ही सहेलियों को भेज दिए। धमकियों से डरने के बजाय छात्रा सीधे थाने पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा और कोर्ट के ज़रिए सीधा जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें