Advertisement

सावन की यह कैसी व्यवस्था

निर्देश : चारधाम से हरसिद्धि पाल नहीं चलेंगे वाहन

Advertisement

हकीकत : धड़ल्ले से घूम रहे बस-कार और ई रिक्शा

अक्षर विश्व लाइव : आवारा मवेशियों पर अंकुश नहीं, श्रद्धालुओं बीच बेधडक़ घूम रहे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सावन माह में भीड़ प्रबंधन पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के लिये बड़ी चुनौती बनने वाला है। इसको लेकर संभागायुक्त, आईजी से लेकर सभी अफसर प्रतिदिन महाकालेश्वर मंदिर के आसपास निरीक्षण कर प्लानिंग के बाद संबंधितों को निर्देश दे रहे हैं, लेकिन यह निर्देश सिर्फ कागजों पर हैं धरातल पर सच्चाई कुछ ओर ही नजर आ रही है।

महाकाल लोक : शक्ति पथ पर गाडिय़ां पार्क

Advertisement

रविवार अवकाश होने के कारण विभिन्न शहरों से महाकालेश्वर मंदिर के लिये कारों का काफिला अलग-अलग रास्तों से आ रहा है। हरिफाटक ब्रिज से महाकाल लोक पार्किंग का रास्ता साफ। पैदल लोग व इक्का दुक्का वाहनों का आवागमन हो रहा है। पार्किंग से चारधाम की ओर जाने वाली सडक़ (शक्ति पथ) किनारे के दोनों तरफ कार, बसें की खड़ी हैं। पैदल यात्रियों का आना-जाना चल रहा था। चारधाम पार्किंग से हरसिद्धि मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बेरिकेडिंग की जा चुकी है। यहां वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र का होर्डिंग लगा और वाहनों को रोकने के लिये खाकी ड्रेस में तीन नव आरक्षक, एक ट्राफिक पुलिस जवान मौजूद है।

चारधाम से हरसिद्धि पाल : सडक़ पर मवेशी

चारधाम पार्किंग से हरसिद्धि चौराहे तक स्थिति यह है कि सडक़ के दोनों छोर पर बस, कार, ई रिक्शा खड़े हैं। वाहनों के आगे सडक़ पर खिलौने, कंठी माला व अन्य दुकानें लगी हैं। 70 फीट चौड़ी सडक़ के दोनों ओर 20-20 फीट तक वाहनों और दुकानदारों का कब्जा है। मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं। बीच रास्ते पर ई रिक्शा चालक सवारी को बैठा व उतार रहे हैं। ट्राफिक पुलिस का जवान उन्हें ऐसा न करने की हिदायत देते हैं, लेकिन वाहन चालक अनसुनी कर रहे हैं। सडक़ पर दुकानें लगाने वालों ने यात्रियों के बैग, जूते, चप्पल भी अपनी दुकानों पर रख लिये हैं।

कहां गया हरसिद्धि चौराहे का शेर

हरसिद्धि मंदिर चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए यहां माता का शेर स्थापित किया था। जिसे लोगों ने शेर चौराहा कहना शुरू कर दिया। जिस स्टैंड पर शेर स्थापित किया था, उसके चारों ओर दुकाने व ठेले वालों का कब्जा है। अब यहां का शेर भी नजर नहीं आता।

एक दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी

चारधाम से हरसिद्धि की पाल तक वाहन प्रतिबंध व बेहतर यातायात के लिए जिम्मेदार ट्राफिक पुलिस ने अपना एक जवान छोड़ दिया। आवारा मवेशी सडक़ से हटाने के लिए नगर निगम का कर्मचारी नहीं है।सडक़ किनारे खड़े वाहनों और दुकानों को हटाने की रूचि कोई नहीं ले रहा।

अभी पूछता हूं…कोई वाहन नहीं चल रहे…

यातायात डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया से प्रतिबंधित मार्ग पर वाहनों का संचालन, सडक़ किनारे पार्किंग के संबंध में पूछा गया। उन्होंने तत्काल वायरलेस सेट पर चारधाम से हरसिद्धि पाल पर वाहनों के संचालन की स्थिति ड्यूटी कर रहे जवान से ली। कनपुरिया कहते हैं मैं कालभैरव मंदिर पर ड्यूटी कर रहा हूं। वहां ड्यूटी कर रहे जवान ने ओके रिपोर्ट दी है।

2 मिनट का रास्ता, 20 मिनिट लग रहे

हरिफाटक से शांति पैलेस की ओर कार से जाने पर वाहन चालक को 2 मिनट लगते हैं, लेकिन रविवार सुबह 11 बजे इस मार्ग से गुजरने पर 20 मिनट से भी अधिक समय लग रहा है। कारण इंदौर की तरफ से बड़ी संख्या में आने वाला ट्राफिक जो भगवान भरोसे चल रहा था। वाहन चालकों का कहना था कि अभी सावन शुरू नहीं हुआ तो यह हालात हैं। सावन में क्या स्थिति होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें